IPL 2025: चोटिल बायडन कार्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद में हुई दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की एंट्री

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल बायडन कार्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय ऑलराउंडर को अपनी टीम में आईपीएल 2025 के लिए शामिल किया है।

हैदराबाद: आईपीएल 2025 के आगाज से एक महीने पहले पिछले बार फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद को इंग्लिश तेज गेंदबाज बाइडन कार्स के चोटिस होने की वजह से झटका लगा था। कार्स ऐडी में चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। अब खबर आई है कि वो आईपीएल 2025 में भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर वियान मुल्डर 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनकर खेलते नज़र आएंगे।

Wiaan Mulder

वियान मुल्डर

मुल्डर को मिलेंगे 75 लाख रुपये

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय ऑलराउंडर मुल्डर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा,'कार्स चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर आने वाले ऑलराउंडर मुल्डर 75 लाख रुपये में एसआरएच में शामिल होंगे।' मुल्डर ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और 11 टी20 मैच खेले हैं। वियान मुल्डर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 60 विकेट लिए हैं साथ ही 970 रन बनाए हैं।

End of Feed