क्रिकेट

इंग्लैंड की जोड़ी ने तीसरे टी20 में तोड़ा गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की जोड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 3 मैच की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप कर लिया। तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में उसने 37 रन से जीत दर्ज की।

Image

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (साभार-X)

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी बेन डकेट और जेमी स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में क्रिस गेल और आंद्रे फ्लेचर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमी स्मिथ के 60 और बेन डकेट के 80 रन की धमाकेदार पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना पाई।

इंग्लैंड ने यह मुकाबला 37 रन से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही 3 मैच की टी20 सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में ल्यूक वुड ने 3 और आदिल रशीद ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। वेस्टइंडीज की ओर से रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 79 रन की पारी खेली।

डकेट और स्मिथ ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

इस मुकाबले मे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी बेन डकेट और जेमी स्मिथ ने गेल और आंद्रे फ्लेचर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 120 रन जोड़े। दोनों ने सबसे तेज 100 रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2009 में क्रिस गेल और आंद्रे फ्लेचर की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा दोनों पहली जोड़ी बनी जिन्होंने 13 से ज्यादा के रन रेट से 100 रन की साझेदारी की। आपको बता दें कि केवल 3 जोड़ियां ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 से या इससे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 100 रन की साझेदारी की है।

T20I में सबसे तेज 100 रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी

खिलाड़ी रन रन रेट (RR) विरोधी टीम वर्ष वेन्यू
बेन डकेट, जैमी स्मिथ 120 13.58 वेस्ट इंडीज 2025 साउथैम्पटन
क्रिस गेल, आंद्रे फ्लेचर 133 11.56 ऑस्ट्रेलिया 2009 ओवल
बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान 150 10.2 इंग्लैंड 2021 नॉटिंघम

इतना ही नहीं डकेट और स्मिथ की जोड़ी 13 से अधिक रन रेट के साथ 100 रन की साझेदारी करने वाली पहली इंग्लिश जोड़ी बन गई। इससे पहले बटलर और सॉल्ट ने 2024 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए 12.10 के रन रेट से 100 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article