भारतीय क्रिकेटरों की चोटों से परेशान BCCI का बड़ा एक्शन, अचानक मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन को हटाया

BCCI Takes Action Against Physiotherapist Of Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सख्त कदम उठाया है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने व फिटनेस समस्याओं के चलते बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन की छुट्टी कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम
  • टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन को हटाया
  • खिलाड़ियों की चोटें और फिटनेस समस्याओं के चलते लिया फैसला

अगले साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होना है और सभी टीमें अभी से इसकी तैयारियों में जुटी हैं। इन तैयारियों में खिलाड़ियों का वर्कलोड संतुलन बनाना और फिटनेस पर नजर रखना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) एक मुश्किल समय से गुजर रही है जहां बार-बार दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और कई सीरीज खेलने से चूक गए हैं। इसलिए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड ने टीम इंडिया के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन (Kamlesh Jain) का अनुबंध खत्म कर दिया है।

BCCI Terminates Contract Of Indian Cricket Team Physio Kamlesh Jain

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य फिजियो कमलेश जैन को हटाया (Instagram/Kamlesh_Physio)

फिजियो कमलेश जैन को हटाने का कदम तब उठाया गया जब चोटिल होने के कारण हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 से बाहर कर दिया गया। गौरतलब है कि हर्षित राणा उन खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो हाल में फिटनेस व चोट समस्याओं के चलते किसी ना किसी सीरीज से बाहर होने पर मजबूर हो गए। इनमें भारत के शीर्ष पेसर जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और अन्य कई धुरंधर शामिल हैं।

End of Feed