क्रिकेट

World Cup 2023 Golden Ticket: जय शाह ने अमिताभ बच्चन को दिया विश्व कप का गोल्डन टिकट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 5, 2023, 02:23 PM IST

Jay Shah gives World Cup 2023 Golden Ticket to Amitabh Bachchan: भारत में आज से ठीक एक महीने बाद 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इसी कड़ी में एक तरफ जहां आज विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अमिताभ बच्चन को टूर्नामेंट का गोल्डन टिकट दिया है।

Image

जय शाह और अमिताभ बच्चन (BCCI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • बीसीसीआई ने अमिताभ बच्चन को दिया विश्व कप का गोल्डन टिकट
  • जय शाह ने बिग बी को भेंट किया ये टिकट

World Cup 2023 Golden Ticket to Amitabh Bachchan: आज से काउंटडाउन शुरू हो चुका है, ठीक 1 महीने बाद भारत में 12 साल बाद आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन शुरू होगा। इसके लिए आज श्रीलंका में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ बीसीसीआई की तरफ से बोर्ड सचिव जय शाह (Jay Shah) ने टूर्नामेंट के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट के रूप में एक खास तोहफा दिया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात की और उनको विश्व कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट भेंट किया। ये एक ऐसा टिकट होगा जिससे बिग बी पूरे भारत में किसी भी स्टेडियम में मैच देखने जा सकेंगे और उन्हें शीर्ष अतिथियों में जगह मिलेगी। बोर्ड ने जय शाह और अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

इस पोस्ट के साथ लिखा, "हमारे गोल्डन आइकन्स के लिए गोल्डन टिकट। बीसीसीआई के सचिव जय शाह को आज सुपरस्टार ऑफ द मिलेनियम श्री अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक लीजेंडरी एक्टर और क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक। श्री अमिताभ बच्चन का टीम इंडिया को लगातार समर्थन करना हम सबको प्रेरित करता है। हम उत्साहित हैं कि वो विश्व कप 2023 में हमारे साथ होंगे।"

विश्व कप 2023 के लिए घोषित भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपक), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article