BCCI ने IPL 2026 से पहली बदली गाइडलाइन, 10 टीमों के लिए जारी किया सख्त नियम

आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई पिच को लेकर एक नया नियम जारी कर दिया है। अब दोनों टीमों को प्रैक्टिस करने के लिए अलग-अलग पिच दी जाएगी। एक टीम, दूसरी टीम की पिच का इस्तेमाल प्रैक्टिस के लिए नहीं कर सकती है। बीसीसीआई ने इसके लिए कड़े नियम बना दिए हैं।

BCCI IPL Pitch New Rule: बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा फैसला किया है। क्रिकबज के अनुसार, बोर्ड ने सभी दस फ्रेंचाइजी को सख्त निर्देश दिए हैं कि आईपीएल टीम उस पिच पर अभ्यास नहीं कर सकती जिसका उपयोग विपक्षी टीम ने अपने नेट सेशन के दौरान किया हो। यानी दोनों ही टीमों को प्रैक्टिस करने वाली टीमों की नई पिच दी जाएगी।

IPL 2026 New Rule

बीसीसीआई आईपीएल न्यू रूल।

बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, प्रत्येक टीम को उनके निर्धारित अभ्यास सत्र के लिए नए नेट उपलब्ध कराए जाने चाहिए। एक ही समय में होने वाले अभ्यास सत्रों की स्थिति में, या जब एक टीम दूसरी टीम के बाद अभ्यास करती है, तो पहली टीम को दूसरी टीम के नेट का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी (थ्रो-डाउन सहित)। यदि एक टीम अभ्यास जल्दी समाप्त कर लेती है, तो दूसरी टीम को उनके रेंज-हिटिंग विकेट का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed