Team India Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋषभ पंत बने कप्तान

Team India ODI and T20 Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में जहां रोहित-कोहली की जोड़ी नजर आएगी। वहीं, वनडे टीम में जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है। ऋषभ पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है।

Team India ODI and T20 Squad: बीसीसीआई की सीनियर मेंस चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। वहीं, ध्रुव जुरैल को दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है। ईरानी कप के लिए ऋषभ पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है।

Team India Ka elaan

टीम इंडिया का ऐलान।

चर्चा में रहे हार्दिक पांड्या को वनडे और टी20 में जगह नहीं मिली है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह दी गई है। इसका मतलब है कि पांड्या अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

रवींद्र जडेजा और कुलदीप की वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में वापस जगह मिली है। वहीं, कुलदीप यादव पर भी भरोसा जताया गया है। वनडे टीम में 8 बड़े बदलाव किए हैं। इसका कारण एशियन गेम्स है, जिसके लिए कई खिलाड़ी जापान में रहेंगे और वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

End of Feed