BAN vs SL 1st Test Pitch Report, Weather: बांग्लादेश-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहांं पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 21, 2024, 06:54 PM IST

BAN vs SL 1st Test Pitch Report And Sylhet Weather Forecast Today Match: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (22 March 2024) को शुरू हो रहा है। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला सिलहिट में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और सिलहिट में अगले पांच दिनों के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच
  • टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट की बारी
  • पहला टेस्ट सिलहिट में खेला जाएगा

BAN (Bangladesh) vs SL (Sri Lanka) 1st Test Pitch Report And Sylhet Weather Forecast: टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज शुक्रवार (22 March 2024) से होने जा रहा है। इस पांच दिवसीय मुकाबले का आयोजन बांग्लादेश के सिलहिट में सिलहिट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में श्रीलंका के कप्तान होंगे धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) और मेजबान बांग्लादेश टीम की अगुवाई करेंगे नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto)। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।

BAN vs SL 1st Test Pitch Report And Weather Forecast.

बांग्लादेश-श्रीलंका पहले टेस्ट की पिच रिपोर्ट

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 24 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 18 मैच श्रीलंकाई टीम ने जीते हैं और बांग्लादेश सिर्फ एक बार जीतने में सफल रहा है जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश की जमीन की बात करें तो यहां पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक 10 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान बांग्लादेश घर में एक भी मैच नहीं जीत सका और 7 मैच श्रीलंका ने जीते जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे। अब जानते हैं सिलहिट टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का हाल।

End of Feed