'मुंह उठाकर नहीं मार सकते,' PSL में स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़के बाबर आजम, दिया बेतुका जवाब

पीएसएल में बाबर अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 20 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए। T20 में बाबर आजम का धीमा स्ट्राइक रेट हाल के दिनों में चर्चा का विषय रहा है। पीएसएल में मंगलवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर आजम स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़क गए।

बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने सोमवार को मुल्तान सुल्तान्स को 24 रनों से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 सीजन के अपने छठे मैच में पांचवीं जीत दर्ज की। जल्मी 6 मैचों में पांच जीत, एक 'नो रिजल्ट' और 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।

Babar Azam

स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़के बाबर आजम। फाइल फोटो

कुसल मेंडिस ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और जाल्मी को मुल्तान सुल्तान्स पर 24 रनों की जीत दिलाने में मदद की। जाल्मी की शुरुआत काफी तेज रही, जिसमें ओपनर्स मोहम्मद हारिस और बाबर आजम ने मिलकर 48 रन जोड़े।

End of Feed