क्रिकेट

LSG vs DC: आयुष बदोनी बने लखनऊ के संकटमोचक, दिल्ली के खिलाफ लगाई आतिशी पारी से टीम की नैय्या पार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2024, 10:21 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी संकटमोचक बनकर उबरे। आठवें विकेट के लिए अरशद ने साथ उन्होंने रिकॉर्ड साझेदारी की।

Image

आयुष बदोनी(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष बदोनी ने खेली 35 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी
  • 94 रन पर लखनऊ ने गंवा दिए थे सात विकेट
  • आठवें विकेट के लिए 73 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को मुश्किल से उबारा

लखनऊ: आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के प्लेयर्स ने कुलदीप यादव की फिरकी के आगे घुटने टेक दिए थे। टीम ने 94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसी मुश्किल स्थिति में 24 साल के युवा आयुष बदोनी बल्लेबाजी करने उतरे और 35 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच के सारे समीकरण बदल दिए।

94 के स्कोर पर लखनऊ ने गंवा दिए थे 7 विकेट

94 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने आए बदोनी को ऐसी स्थिति में दूसरे छोर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे दीपक हुड्डा का साथ मिला। दोनों ने पहले तो पारी को संभाला लेकिन 89 के स्कोर पर हुड्डा 10(13) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या भी 3 रव बनाकर आउट हो गए। 13 ओवर में 94 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ का संकट गहरा गया।

एक छोर संभालकर जड़ा आतिशी अर्धशतक

ऐसी मुश्किल स्थिति में बदोनी ने हार नहीं मानी और एक छोर संभालते हुए हल्ला बोल दिया। उनका साथ अरशद खान ने दिया। बदोनी और अरशद ने आठवें विकेट के लिए 31 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और टीम को 18.2 ओवर में 150 रन के स्कोर के पार पहुंचा दिया। बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया। अंत में बदोनी 35 गेंद में 55 रन बनाकर और अरशद 16 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। आठवें विकेट के लिए बदोनी और अरशद के बीच 42 गेंद में 73 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ये आईपीएल इतिहास में आठवें विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी की मदद से लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article