क्रिकेट

अक्षर पटेल बने कंगारुओं के खिलाफ सुपरमैन, एक हाथ से लपका मिचेल मार्श का शानदार कैच [VIDEO]

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर फील्डिंग के दौरान सुपरमैन बन गए और एक हाथ से शानदार कैच लपककर कंगारू कप्तान को वापस पवेलियन भेज दिया।

Image

अक्षर पटेल(साभार Hot Star)

टी20 विश्व कप 2024 में सोमवार को भारत और ऑस्ट्र्रेलिया के बीच सुपर-8 राउंड का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पारी को संभाल लिया।

अक्षर ने एक हाथ से छलांग लगाकर पकड़ा कैच

मार्श और हेड तेजी से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 87 रन तक ले गए। ऐसे में नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने सुपरमैन बनकर इस इस साझेदारी को तोड़ दिया। कुलदीप यादव की गेंद को मार्श ने मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए खेला लेकिन वहां तैनात अक्षर पटेल ने हवा छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच लपककर मार्श की पारी का अंत कर दिया। मार्श ने 37(28) रन बनाए। मार्श के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों के लिए स्थिति थोड़ी आसान हो गई और वापसी का मौका मिल गया।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article