LIVE

AUS vs NZ Highlights: न्‍यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से लिया बदला, विशाल जीत दर्ज की

AUS vs NZ Highlights: न्‍यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से लिया बदला, विशाल जीत दर्ज की

AUS vs NZ Highlights: न्‍यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से लिया बदला, विशाल जीत दर्ज की

AUS vs NZ Highlights: डेवोन कॉनवे (92*) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड के पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 89 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। सिडनी में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 200/3 का स्‍कोर बनाया। जवाब में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हुई। केन विलियमसन के नेतृत्‍व वाली न्‍यूजीलैंड ने इसी के साथ ऑस्‍ट्रेलिया से पिछले टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। न्‍यूजीलैंड ने 2011 के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। न्‍यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज डेवोन कॉनवे को उनकी शानदार पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्‍यूजीलैंड अब अपना अगला मुकाबला बुधवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई टीम मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी।

OCT 22, 2022 15:57 IST

न्‍यूजीलैंड जीता

टिम साउथी पारी का 18वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर पैट कमिंस को विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का अंत किया। न्‍यूजीलैंड ने 89 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। कीवी टीम की तरफ से टिम साउथी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्‍ट को दो सफलता मिली। लोकी फर्ग्‍यूसन और ईश सोढ़ी के खाते में एक-एक सफलता आई। न्‍यूजीलैंड ने 2011 के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर टी20 इंटरनेशनल मैच जीता।
OCT 22, 2022 15:53 IST

जीत की कगार पर न्‍यूजीलैंड

ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 17वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मिचेल स्‍टार्क को क्‍लीन बोल्‍ड किया। मिचेल स्‍टार्क ने 7 गेंदों में चार रन बनाए। एडम जंपा क्रीज पर आए। बोल्‍ट ने धीमी गति की गेंद डालकर एडम जंपा को क्‍लीन बोल्‍ड किया। हेजलवुड क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कमिंस ने सिंगल लिया। इस ओवर में दो रन बने और दो विकेट आए।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 17 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 111/9। पैट कमिंस 21* और जोश हेजलवुड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:46 IST

कमिंस ने खोले हाथ

लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर कमिंस ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। दूसरी गेंद पर कमिंस ने मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर कमिंस ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर स्‍टार्क ने सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 16 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 109/7। पैट कमिंस 20* और मिचेल स्‍टार्क 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:43 IST

बोल्‍ट का तगड़ा ओवर

ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 15वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर कमिंस ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। बोल्‍ट के ओवर में भी ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज संघर्ष करते दिखे। एक भी बाउंड्री नहीं निकाल पाए। इस ओवर में 6 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 15 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 97/7। पैट कमिंस 9* और मिचेल स्‍टार्क 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:37 IST

सोढ़ी ने किया मैक्‍सवेल का शिकार

ईश सोढ़ी अपने स्‍पेल और पारी का 14वां ओवर करने आए। ओवर की दूसरी गेंद लेग स्‍टंप के बाहर वाइड डाली। अगली गेंद पर कमिंस ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर ईश सोढ़ी ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को क्‍लीन बोल्‍ड किया। मैक्‍सवेल ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 28 रन बनाए। मिचेल स्‍टार्क क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। ईश सोढ़ी ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 14 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 91/7। पैट कमिंस 7* और मिचेल स्‍टार्क 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:32 IST

मैथ्‍यू वेड बने फर्ग्‍यूसन के शिकार

लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 12वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर फर्ग्‍यूसन ने मैथ्‍यू वेड को विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के हाथों कैच आउट कराया। वेड ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। चौथी गेंद पर कमिंस ने लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 13 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 87/6। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 28* और पैट कमिंस 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:30 IST

सोढ़ी का बढ़‍िया ओवर

ईश सोढ़ी पारी का 12वां ओवर करने आए। मैक्‍सवेल ने दूसरी गेंद पर स्विच हिट के जरिये छक्‍का जमाया। इसके बाद सोढ़ी ने शानदार वापसी करके केवल दो रन दिए। इस ओवर में 8 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 12 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 82/5। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 28* और मैथ्‍यू वेड 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:24 IST

सैंटनर ने डेविड का किया शिकार

मिचेल सैंटनर पारी का 11वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर टिम डेविड ने शानदार छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद पर नीशम ने डीप मिडविकेट पर डेविड का कैच पकड़ा। टिम डेविड ने 8 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। चौथी गेंद पर मैक्‍सवेल ने रिवर्स स्‍वीप के सहारे थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 11 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 73/5। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 20* और मैथ्‍यू वेड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:16 IST

मैक्‍सवेल ने शानदार चौका जमाया

ईश सोढ़ी पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मैक्‍सवेल ने रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलकर सिंगल लिया। मैक्‍सवेल ने आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 8 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 10 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 62/4। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 16* और टिम डेविड 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:12 IST

सैंटनर ने स्‍टोइनिस का किया शिकार

मिचेल सैंटनर पारी का 9वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने कवर्स में हवाई शॉट खेला और ग्‍लेन फिलिप्‍स ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। अद्भुत कैच। मार्कस स्‍टोइनिस ने 14 गेंदों में 7 रन बनाए। टिम डेविड क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर डेविड ने कट शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 10 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 54/4। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 9* और टिम डेविड 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:07 IST

मैक्‍सी ने जड़ा चौका

ईश सोढ़ी पारी का आठवां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर मैक्‍सवेल ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने स्विच हिट के जरिये कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 8 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 50/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 9* और मार्कस स्‍टोइनिस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 15:04 IST

ऑस्‍ट्रेलिया पूरी तरह दबाव में

मिचेल सैंटनर पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मैक्‍सवेल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर स्‍टोइनिस को बीट किया। तीसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने सिंगल लिया। इस ओवर में केवल 4 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 7 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 41/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 4* और मार्कस स्‍टोइनिस 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:59 IST

फर्ग्‍यूसन का अच्‍छा ओवर

लोकी फर्ग्‍यूसन पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर मैक्‍सवेल ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने सिंगल लिया। इस ओवर में तीन रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 6 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 37/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 2* और मार्कस स्‍टोइनिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:54 IST

साउथी ने किया मार्श का शिकार

टिम साउथी पारी का पांचवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्श ने बैकफुट डिफेंस किया। दूसरी गेंद पर मार्श ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर साउथी ने एलबीडब्‍ल्‍यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श ने डीप मिडविकेट पर हवाई शॉट खेला, लेकिन नीशम ने आसान कैच पकड़ा। मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 16 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 5 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 34/3। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 0* और मार्कस स्‍टोइनिस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:48 IST

सैंटनर ने किया फिंच का शिकार

मिचेल सैंटनर पारी का चौथा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर मार्श ने स्‍वीप शॉट खेलकर चौका जमाया। सैंटनर ने चौथी गेंद ओवरपिच डाली, जिसका मार्श ने पूरा फायदा उठाया और कवर्स के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर मार्श ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर सैंटनर ने कवर्स में फिंच को कप्‍तान विलियमसन के हाथों कैच आउट करा दिया। आरोन फिंच ने 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 13 रन बनाए।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 4 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 30/2। मिचेल मार्श 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:45 IST

फिंच ने खोले हाथ

ट्रेंट बोल्‍ट पारी का तीसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर फिंच आगे बढ़े और मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमा दिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने ऑफ ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। पांचवीं गेंद पर फिंच ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 12 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 3 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 19/1। कप्‍तान आरोन फिंच 13* और मिचेल मार्श 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:40 IST

डेविड वॉर्नर दुर्भाग्‍यशाली रहे

डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच पारी की शुरूआत करने आए। ट्रेंट बोल्‍ट न्‍यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर करने आए। पहली गेंद पर वॉर्नर ने हल्‍के हाथों से शॉट खेला और प्‍वाइंट पर एलेन ने डाइव लगाकर बचाव किया। कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर वॉर्नर को आउट स्विंग से बोल्‍ट ने बीट किया। चौथी गेंद पर वॉर्नर के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में सीमा रेखा के पार गई। इस ओवर में 5 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 1 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 5/0। डेविड वॉर्नर 5* और कप्‍तान आरोन फिंच 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:34 IST

बोल्‍ट की शानदार शुरूआत

डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच पारी की शुरूआत करने आए। ट्रेंट बोल्‍ट न्‍यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर करने आए। पहली गेंद पर वॉर्नर ने हल्‍के हाथों से शॉट खेला और प्‍वाइंट पर एलेन ने डाइव लगाकर बचाव किया। कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर वॉर्नर को आउट स्विंग से बोल्‍ट ने बीट किया। चौथी गेंद पर वॉर्नर के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में सीमा रेखा के पार गई। इस ओवर में 5 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 1 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 5/0। डेविड वॉर्नर 5* और कप्‍तान आरोन फिंच 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:20 IST

न्‍यूजीलैंड ने बनाए 200 रन

जोश हेजलवुड अपने स्‍पेल और पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर नीशम को बीट किया। नीशम ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में नीशम ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर नीशम ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन दौड़े। पांचवीं गेंद पर नीशम ने 2 रन दौड़कर लिए। आखिरी गेंद पर नीशम ने लांग ऑन की दिशा में छक्‍का जमाया और स्‍कोर 200 रन पहुंचाया। डेवोन कॉनवे ने 58 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 92 रन बनाए। जिमी नीशम ने 13 गेंदों में दो छक्‍के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए। इनके बीच चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 20 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 200/3। डेवोन कॉनवे 92* और जिमी नीशम 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 22, 2022 14:15 IST

स्‍टार्क के ओवर में 10 रन बने

मिचेल स्‍टार्क अपने स्‍पेल का आखिरी और पारी का 19वां ओवर करने आए हैं। पहली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। तीसरी गेंद पर कॉनवे ने एक हाथ से स्‍क्‍वायर लेग पर शॉट खेला और दो रन लिए। चौथी गेंद पर कॉनवे ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर नीशम ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कॉनवे ने कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।

AUS vs NZ, T20 World Cup Live Score: 19 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 186/3। डेवोन कॉनवे 89* और जिमी नीशम 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।