AUS vs NED World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नीदरलैंड्स के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, क्योंकि नीदरलैंड्स के खिलाड़ी मौजूदा वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन धीरे-धीरे फॉर्म में लौट रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम को 4 मैचों में से दो में जीत मिली है और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम ने एक जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs Netherlands World Cup Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला 25 अक्टूबर, 2023 (बुधवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs Netherlands World Cup Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs Netherlands World Cup Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs Netherlands World Cup 2023 Live Telecast On TV)
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs Netherlands World Cup Match Online Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
