WTC फाइनल से पहले जान लें लॉर्ड्स में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है उसने 2023 में भारत को हराकर पहली बार यह ट्रॉफी उठाई थी। अफ्रीका के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। आइए इस बड़े मुकाबले से पहले लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड जान लें।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की शुरुआत होने जा रही है। एक ओर यहां दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा है, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है। साल 2000 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में आठ टेस्ट खेले हैं, जिसमें पांच मैच उसने अपने नाम किए, जबकि दो गंवाए। एक मैच ड्रॉ भी रहा।

Asutralia captain pat cummins

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (साभार- X)

ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई 2001 में यहां इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उसने जुलाई 2005 में इंग्लैंड को 239 रन से रौंदा। जुलाई 2009 में इंग्लैंड ने बैक-टू-बैक हार का बदला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स में 115 रन से मात दी।

End of Feed