क्रिकेट

WTC Final 2025, SA Vs AUS Dream 11 Prediction: फाइनल में भिड़ेगी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SA Vs AUS Dream 11 Prediction Today Match, ICC World Test Championship 2025, Fantasy Cricket Tips, Playing 11, Lord's Cricket Ground Weather Report: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुन लें।

Image

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

SA Vs AUS WTC Final 2025 Today Match Dream 11 Prediction in Hindi: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है जबकि साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। पहली बार ऐसा होगा जब टीम इंडिया के बिना WTC का फाइनल खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका की टीम 12 में से 8 मुकाबला जीत कर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 मैच में से 13 में जीत दर्ज कर यहां तक का सफर तय किया है। ऑन पेपर निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, लेकिन तेंबा बावुमा एंड कंपनी को हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम नहीं करेगी।

साउथ अफ्रीका के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player South Africa)

कगिसो रबाडा- वर्ल्ड नंबर दो गेंदबाज कगिसो रबाडा के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा कि साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है। WTC के मौजूदा सत्र में उन्होंने 19.97 की औसत से 10 मैच में 47 विकेट चटकाए हैं और साउथ अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्हें इग्लिश कंडिशन भी खूब भाता है। इंग्लैंड में रबाडा ने 6 टेस्ट में 30 विकेट चटकाए हैं।

रियान रिकल्टन- बल्लेबाजी की बात करें तो रियान रिकल्टन पर खास नजर होगी। पिछली बार जब रिकल्टन मैदान में उतरे थे तो उन्होंने 259 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में रिकल्टन ने अपने दम पर टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी। आईपीएल में भी वह अच्छे फॉर्म में थे और टीम को उनसे खासी उम्मीदें हैं।

एडेन मार्करम- एडेन मार्करम के प्रदर्शन पर भी साउथ अफ्रीका की उम्मीद जुड़ी है। पिछले 5 टेस्ट मैच की बात करें तो मार्करम ने 390 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतकीय पारी शामिल है। बड़े मैच में एक बार फिर उनसे अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player In Australia)

पैट कमिंस- कप्तान के साथ-साथ कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए एक मैच विनिंग बॉलर भी है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र की बात करें तो पैट कमिंस सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रहे हैं। कमिंस ने 17 मैच में 73 विकेट चटकाए हैं।

जोश हेजलवुड- हेजलवुड मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सफल गेंदबाज हैं। हेजलवुड 13 मैच में 57 विकेट चटका चुके हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले हेजलवुड का मौजूदा फॉर्म उन्हें मैच विनर बनाता है।

स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया को अगर ट्रॉफी डिफेंड करनी है तो स्टीव स्मिथ का चलना जरूरी है। मौजूद WTC सत्र में स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 19 मैच में स्मिथ के नाम 1,324 रन हैं।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम इलेवन टीम (SA vs AUS Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर एलेक्स कैरी, रियान रिकल्टन
बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एडेन मार्करम
ऑलराउंडर कैमरॉन ग्रीन, मार्को यान्सेन, वियान मुल्डर
गेंदबाज पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन
कप्तान पैट कमिंस
उप-कप्तान मार्नस लाबुशेन

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम इलेवन टीम (SA vs AUS Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर रियान रिकल्टन
बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, डी जॉर्जी
ऑलराउंडर मार्को यान्सेन, वियान मुल्डर
गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन
कप्तान मार्नस लाबुशेन
उप-कप्तान स्टीव स्मिथ

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम इलेवन टीम (SA vs AUS Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर रियान रिकल्टन, एलेक्स कैरी
बल्लेबाज डी डॉर्जी, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ
ऑलराउंडर मार्को यान्सेन, केशव महाराज
गेंदबाज पैट कमिंस, मार्नस लाबुशेन
कप्तान मार्नस लाबुशेन
उप-कप्तान पैट कमिंस
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article