क्रिकेट

Australia Playing XI WTC Final: ऑस्ट्रलिया ने किया WTC फाइनल के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लॉर्ड्स में बुधवार से खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले के लिए डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

Australia Playing XI: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम पिछले चक्र में भारतीय टीम को पटखनी देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनी थी। ऐसे में कमिंस की अगुआई में कंगारू एक बार फिर खिताबी जीत दर्ज करने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेंगे।

बेउ वेबस्टर को मिला मौका, ग्रीन की हुई वापसी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनर की भूमिका निभाने वाले सैम कोंस्टास को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। इसकी वजह ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की चोट से उबरकर टीम में वापसी है। ऐसे में फाइनल में उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज करेगी। कैमरन ग्रीन तीसरे पायदान पर बल्लेबाजी करेंगे। स्टीव स्मिथ चौथे, ट्रेविस हेड पांचवें और छठे स्थान पर ऐलेक्स कैरी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वेबस्टर भारत के खिलाफ सिडनी में शानदार डेब्यू करके अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसकी बदौलत वो फाइनल के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाए रहने में सफल रहे हैं।

बोलैंड की जगह हेजलवुड को मिला मौका

तेज गेंदबाजी की कमान पैट कमिंस संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए बांए हाथ के अनुभवी पेसर मिचेल स्टार्क है। स्कॉट बोलैंड जोश हेजलवुड की वापसी के बाद प्लेइंग-11 से बाहर हो गए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बोलैंड ने हेजलवुड की जगह खेले थे और टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेउ वेबस्टर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), पैट कमिंस(कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article