AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर
यह मुकाबला श्रीलंका को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम कोलंबो में खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला था। जिम्बाब्वे ने पहले मुकाबले में ओमान को 8 विकेट से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से जीत दर्ज की थी।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक इस फॉर्मेट में दोनों टीम केवल 3 बार एक दूसरे से भिड़ी है। 3 में से दो बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है तो एक बार जिम्बाब्वे ने चौंकाया है। जिम्बाब्वे ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी जहां ब्रैंडन टेलर मैच विनर बने थे।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (AUS vs ZIM Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Today Match Australia Playing XI)- ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन (Zimbabwe Playing XI)-
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रियान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को इस फॉर्मेट में 19 साल बाद हराया है। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य था, लेकिन ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई। मुजरबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि ब्रैड इवेंस ने 3 विकेट झटके।AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: 8 गेंद में 31 रन की दरकार
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच। जीत से 2 विकेट दूर है जिम्बाब्वे की टीम। 18.5 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं।AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट हो चुकी है। ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। मैक्सवेल 31 रन की पारी खेलकर आउट हुए।AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: 4 विकेट खोकर मुश्किल में जिम्बाब्वे
ऑस्ट्रेलिया 170 रन का पीछा कर रही है, लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने उसकी हालत पतली कर दी है। 37 रन के स्कोर पर टीम 4 विकेट खो चुकी है। मैक्सवेल और रेनशॉ बल्लेबाजी कर रहे हैं।AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: जिम्बाब्वे को मिला 170 का लक्ष्य
टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से हो रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली जबकि मारुमनी ने 35 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरॉन ग्रीन और स्टोइनिस ने 1-1 विकेट चटकाए।AUS vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: जिम्बाब्वे के 150 रन पूरे
18 ओवर में जिम्बाब्वे ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। बेनेट 59 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सिकंदर रजा 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। आखिरी दो ओवर में दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की होगी।aus vs zim Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
61 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। मारुमानी 35 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें स्टोइनिस ने अपना 50वां शिकार बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से 50 या इससे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए।aus vs zim Live Score: ब्रैंडन टेलर वर्ल्ड कप से हुए बाहर
जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर इस सप्ताह की शुरुआत में एक ग्रुप मैच के दौरान लगी चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। चालीस वर्षीय टेलर नौ फरवरी को ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल होने के कारण मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे। जिम्बाब्वे ने यह मैच आठ विकेट से जीता था।aus vs zim Live Score: पावरप्ले रहा जिम्बाब्वे के नाम
पावरप्ले जिम्बाब्वे के नाम रहा। 6 ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। बेनेट 19 और तादिवानाशे मारुमनी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।aus vs zim Live Score: जिम्बाब्वे की पहले बल्लेबाजी
टॉस हारकर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी कर रही है। बेनेट और मारुमानी ने पारी की शुरुआत की है। जिम्बाब्वे ने इस फॉर्मेट में एक बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था। साल 2007 में उसने यह उलटफेर किया था।aus vs zim Live Score: आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन।aus vs zim Live Score: आज के मैच में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रियान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी।aus vs zim Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला होगा।aus vs zim Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
टी20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 11 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10.30 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड की कप्तानी में उतरेगी जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के पास है।aus vs zim Live Score: ब्लेसिंग मुजरबानी के सामने खास रिकॉर्ड
मुजरबानी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। पहले मुकाबले में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।aus vs zim Live Score: मैक्सवेल के निशाने पर खास
आज के मुकाबले से पहले ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस दोनों के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 49 विकेट हैं। इस फॉर्मेट में कम से कम 50 विकेट लेने वाले केवल पांच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। दोनों में होड़ होगी कि छठा गेंदबाज कौन बनेगा।aus vs zim Live Score: आज वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का मुकाबला
आज टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को जबकि जिम्बाब्वे ने ओमान को पटखनी दी थी। दोनों टीम अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहां पहुंची है।पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित, जानिए क्या पूरा मामला
IND vs WI: होलकर में रिकॉर्ड की दहलीज पर अभिषेक, 33 रन बनाते ही टॉप-6 में हो जाएंगे शामिल
Ranji Trophy, PUN vs ASM: असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, जानिए क्या है वजह
SA vs AUS First Test Day 2 Highlights: मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा
राजगीर की खूबसूरत वादियों में खो गए रिंकू सिंह, ग्लास ब्रिज पर खिंचवाई फोटो-सफारी का लिया मजा
© 2026 Times Horizon Private Limited
