AUS vs SA WTC Final Pitch Report In Hindi Today Match: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू होने जा रही है। दो साल पहले पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को मात देकर पहली बार खिताब जीतने में सफल हुई थी। दो साल बाद पैट कमिंस(Pat Cummins) की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने खड़ी है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत(AUS vs SA Head to Head in Test)
दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 101 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 54 और दक्षिण अफ्रीका ने 26 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों के बीच खेले गए 21 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए। दोनों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं। जिसमें बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी है। आंकड़ों में तो ऑस्ट्रेलिया का ही दबदबा दिख रहा है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम हमेशा ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने में सफल रही है।
लॉर्ड्स की पिच का कैसा रहेगा हाल( AUS vs SA Pitch Report Lord's Cricket Ground)
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पिच पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। यहां की पिच हमेशा से संतुलित रही है जिसपर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। दिन के पहले सत्र में पिच गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। लेकिन दिन में खेल जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच बल्लेबाजी के लिए और मुफीद होती जाती है।
बल्लेबाजों को यहां दिन भर सजग रहना पड़ता है क्योंकि ड्यूक की बॉल दिन भर स्विंग करती है। अन्य देशों में चमक खत्म होने के बाद स्विंग कम हो जाती है। लॉर्ड्स में पहली पारी का औसत स्कोर 310 रन है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ी बढ़त हासिल करनी पड़ती है। लॉर्ड्स में चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करना आसान नहीं होता है। चौथी पारी का यहां औसत स्कोर 166 रन है। इसका मतलब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मैच में जीत सुनिश्चित करने के लिए विरोधी टीम को सस्ते में समेटना होगा। ऐसा करने से ही उनकी जीत सुनिश्चित होगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड(Travis Head), पैट कमिंस(Pat Cummins), मार्नस लाबुशेन(Marnus Labuschagne), जोस हेजलवुड (Josh Hazlewood) और नाथन लॉयन(Nathan Lyon) जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी खेमे से एडेन मार्करम (Aiden Markram), टेब्मा बावूमा(Temba Bavuma), कगिसो रबाडा(Kagiso Rabada) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) पर फैन्स की निगाहें होंगी।
ऐसा रहेगा लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर मौसम का हाल
लंदन के वेस्टमिस्टर स्थिल लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर बुधवार 11 जून को बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं गुरुवार को मैच के दूसरे दिन बारिश पहले सत्र के खेल के दौरान विलेन बन सकती है। इस दौरान बारिश की संभावना 51 प्रतिशत तक है। दूसरे सत्र में 20 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। यानी दूसरा दिन बारिश के साये में खत्म होगा। तीसरे दिन बारिश की संभावना 60 प्रतिशत तक है। मैच के चौथे दिन स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन पांचवें और अंतिम दिन भी बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक है।
