क्रिकेट

AUS vs PAK Highlights: मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की पहली जीत, ऑस्ट्रेलिया टीम को दी करारी शिकस्त

AUS vs PAK Highlights: पाकिस्तान टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराकर हो गया। हारिस राउफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे ।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के मुकाबला दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

AUS vs PAK Highlights: हारिस राउफ की घातक गेंदबाजी और सईम अय्यूब की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पाकिस्तान टीम ने शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 35 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी 26.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। पाकिस्तान के कप्तान बनने के बाद मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में यह पहली जीत है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 35 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ को छोड़कर टीम का कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट 19 रन, जोश इंग्लिस 18 रन और मार्नस लाबुशेन 6 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर फेल हो गए। वे सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। एडम जम्पा ने 18 रन और मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की दमदार बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 141 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत की। सईम अयूब शतक से चूक गए। उन्होंने 71 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। वहीं, अब्दुल्ला शफीक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, बाबर आजम 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा को सिर्फ एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article