Sri Lanka Squad Asian Games: एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, कई सीनियर खिलाड़ी नदारद

Sri Lanka Squad Asian Games: एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय इस टीम की कमान सहन अराचिगे को सौंपी गई है। नुवान तुशारा और थारिंदु रत्नायके केवल दो खिलाड़ी हैं जो इस स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Sri Lanka Squad Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज से बिल्कुल अलग है। नुवान तुशारा और थारिंदु रत्नायके केवल दो खिलाड़ी हैं जो इस स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Asian Games Sri Lanka Squad

श्रीलंका की टीम (साभार-X)

टीम की कमान सहन अराचिगे (Sahan Arachchige) को सौंपी गई है जबकि विकेटकीपर की भूमिका निरोशन डिकवेला को दी गई है। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का इवेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में श्रीलंका को वरीयता के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 सितंबर को करेगी। पहले मुकाबले में श्रीलंका का सामना ग्रुप ए के टॉप टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और मेजबान जापान की टीम है।

End of Feed