श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद इंडिया ए में हुई आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज की एंट्री

इंडिया ए की टीम में अचानक बदलाव किया गया है। आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। अशोक मंगलवार सुबर श्रीलंका के लिए रवाना होंगे और हो सकता है कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो मैच में खेलने का भी मौका मिल जाए।

श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद इंडिया ए टीम के स्क्वॉड में अचानक बदलाव किया गया है। इस स्क्वॉड में आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा की एंट्री हुई है। उन्हें युद्धवीर सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। अशोक मंगलवार सुबर श्रीलंका के लिए रवाना होंगे और हो सकता है कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो मैच में खेलने का भी मौका मिल जाए।

ashok sharma

अशोक शर्मा (साभार-X)

आईपीएल में बटोरी थी सुर्खियां

आईपीएल 2026 में अशोक शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था और सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली थी। अशोक लगातार 150 kph की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 154.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने इस सीजन 6 विकेट चटकाए थे। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 22 विकेट झटके थे और आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी और खींचा था।

End of Feed