अशोक शर्मा ने बताया क्या है उनका सपना, IPL 2026 में फेंकी थी सबसे तेज गेंद

आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने सपने के बारे में बात की है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। उन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने सपने के बारे में विस्तार से बात की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें आईपीएल खेलने का फायदा मिला और कौन है जिसने हर मुश्किल परिस्थिति में उनकी मदद की। अशोक शर्मा ने भले ही गुजरात टाइटन्स के लिए सिर्फ छह आईपीएल मैच खेले हों लेकिन मुख्य कोच आशीष नेहरा के मार्गदर्शन ने इस तेज गेंदबाज को एक मजबूत हथियार के तौर पर उभरने में मदद की है और वह तीन मैच की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।

Ashok Sharma

अशोक शर्मा (साभार-X)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। पिछले महीने 24 बरस के होने वाले अशोक ने ’जियोस्टार’को बताया, ’’जब भी मैं भरोसे की बात करता हूं तो मुझे (आशीष) नेहरा सर याद आते हैं। मैं हर संदेह के साथ उनके पास जाता था। जब भी मुझे खुद पर संदेह होता था या कुछ पूछना होता था तो मैं उनसे बात करता था।’’

End of Feed