Ashes 2023: 41 साल के जेम्स एंडरसन के संन्यास को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 29, 2023, 12:45 PM IST

Ashes 2023, James Anderson Big Update on Retirement: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 283 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 295 रन पर सिमट गई। इस बीच, इंग्लिश गेंदबाज के संन्यास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Ashes 2023, James Anderson Big Update on Retirement: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते, क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके एंडरसन रविवार को 41 वर्ष के हो जायेंगे।

James Anderson

जेम्स एंडरसन।

उन्होंने इस एशेज श्रृंखला में पांच ही विकेट लिये हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने बीबीसी से कहा,‘मुझे नहीं लगता कि मैने खराब गेंदबाजी की या मेरी रफ्तार कम हुई है। मुझे लगता है कि अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं।’

End of Feed