PSL खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को हथियारबंद गुट की धमकी- 'सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं'

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को लेकर बड़ा सिक्योरिटी खतरा सामने आ रहा है। पाकिस्तान के हथियारबंद गुटों ने विदेशी खिलाड़ियों को इस कॉम्पिटिशन से दूर रहने की चेतावनी दी है। जिससे इस टूर्नामेंट के आयोजन पर खतरा मंडराने लगा है।

पाकिस्तान सुपर लीग यानि PSL 26 मार्च से 3 मई तक लाहौर और कराची में बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। इससे पहले इसके आयोजन पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। दरअसल, PSL 2026 शुरू होने से ठीक चार दिन पहले टूर्नामेंट को एक बड़ा सिक्योरिटी खतरा बताया गया है। हथियारबंद ग्रुप तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के जमात-उल-अहरार ग्रुप ने बयान जारी कर पीएसएल और विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। जमात-उल-अहरार ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि वह पाकिस्तान के प्रीमियर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में मैच नहीं होने देंगे।

PSL

पीएसएल को मिली धमकी (फोटो साभार- PSL/Cricket Australia)

हथियारबंद गुट ने दी PSL न होने की धमकी

TTP ने दावा किया कि वह विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता और उन्हें इस साल टूर्नामेंट नहीं खेलना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस ग्रुप का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि वे खेल गतिविधियों के पक्ष में हैं लेकिन सरकार के 'नॉर्मलनेस' दिखाने से सहमत नहीं हैं। इस हथियारबंद गुट ने सभी विदेशी खिलाड़ियों से पाकिस्तान न आने की अपील की है और कहा है कि उनकी सुरक्षा को लेकर कोई गारंटी नहीं है। इस हथियारबंद गुट का कहना है कि वह क्रिकेट के खिलाफ नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की मौजूदा सुरक्षा हालात इस खेल की मेजबानी के लिए जरा भी ठीक नहीं हैं।

End of Feed