क्रिकेट

खून में क्रिकेटः बड़े बेटे के बाद अब राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय को मिली सफलता, इस टीम में मिली जगह

Anvay Dravid New Achievement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज व पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का छोटा बेटा अन्वय द्रविड़ भी अब धीरे-धीरे सफलताओं की सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले उनके बड़े बेटे का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ था। अब छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ के नाम खास सफलता दर्ज हुई है।

Image

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को मिली सफलता (X/PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • अब राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे को मिली सफलता
  • छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी टीम में चयन
  • पिछले साल बड़े बेटे समित द्रविड़ का भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ था सेलेक्शन

क्रिकेट खून में है, ये कहावत राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के परिवार पर सटीक बैठती नजर आ रही है। द्रविड़ के बड़े बेटे के बाद अब छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी खास सफलता हाथ लगी है। अन्वय द्रविड़ को बीसीसीआई की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम C में शामिल किया गया है। चैलेंजर ट्रॉफी चैंपियनशिप 5 से 11 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चोट के कारण समित उस सीरीज के मैचों में नहीं खेल पाए थे। अब उनके छोटे बेटे को सफलता की ओर बढ़ने के लिए पहली सीढ़ी चढ़ने का मौका मिल गया है।

अंडर-19 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए BCCI चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए टीम चुनने से पहले एक अभ्यास के रूप में काम करती है। हाल ही में संपन्न हुई वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अन्वय द्रविड़ ने कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने जो छह मैच खेले, उनमें उन्होंने देहरादून में नाबाद 82 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी और एक अर्धशतक के साथ 220 रन बनाए। उनकी टीम ने टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article