PCA अध्यक्ष चहल के खिलाफ शिकायत, हितों के टकराव का मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:43 PM IST

PCA Chief, conflict of interest: शिकायत की प्रति में दावा किया गया है कि पीसीए अध्यक्ष के व्यावसायिक हितों को देखने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी को कथित तौर पर राज्य संघ का ऑडिटिंग का कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है जो हितों का टकराव है। अब देखना ये होगा कि मामला कहां तक जाता है।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अध्यक्ष गुलजारिंदर चहल पर हितों के टकराव का आरोप लगाया जा रहा है। एक जिला इकाई के प्रमुख ने लोकपाल सह आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदरजीत सिंह के समक्ष उनकी शिकायत की है।

PCA

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

पीटीआई के पास मौजूद शिकायत की प्रति में दावा किया गया है कि पीसीए अध्यक्ष के व्यावसायिक हितों को देखने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी को कथित तौर पर राज्य संघ का ऑडिटिंग का कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है जो हितों का टकराव है।

End of Feed