IND vs WI 1st Test Preview: आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुरू होगा पहला टेस्ट मैच, जानिए इस मैच की सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2023, 04:05 PM IST

IND (India) vs WI (West Indies) 1st Test Match Preview: भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच की शुरुआत आज से हो जाएगी। टीम इंडिया लंबे समय बाद वेस्टइंडीज खेलने पहुंची है। पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में होगा जहां टीम इंडिया ने आखिरी बार कोई टेस्ट मैच 2011 में खेला था। आइए जानते हैं पहले टेस्ट मैच से जुड़ी सभी जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से भारत-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच
  • डोमिनिका के विंडसर पार्क में होगा मुकाबला
  • 2011 के बाद भारत डोमिनिका में पहली बार खेलेगी टेस्ट

IND vs WI 1st Test Preview: भारतीय टीम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के जरिये बदलाव के दौर की शुरूआत करेगी तो फोकस युवा यशस्वी जायसवाल पर रहेगा। मेजबान वेस्टइंडीज के लिये विश्व कप क्वालीफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाये रखने की कोशिश में होगा।

चेतेश्वर पुजारा को बाहर किये जाने के बाद भारतीय शीर्षक्रम में एक जगह खाली हुई है । उम्मीद की जा रही है कि मुंबई का बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज जायसवाल उस कमी को पूरा करेगा और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के शानदार फॉर्म को यहां जारी रख पायेगा। वैसे सीधा हल तो उसे तीसरे नंबर पर उतारना होगा लेकिन शुभमन गिल स्वाभाविक तौर पर मध्यक्रम का बल्लेबाज है। जायसवाल मुंबई , पश्चिम क्षेत्र और शेष भारत के लिये पारी की शुरूआत करता आया है । शीर्षक्रम पर उतरना उसके लिये मुश्किल नहीं होगा।

End of Feed