क्रिकेट

AFG vs NZ Dream11 Prediction: अफगानिस्तान और न्यूजीलैड के बीच टेस्ट मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

AFG vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs New Zealand Test Match Playing: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की आज से शुरुआत होने जा रही है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- Afghanistan Cricket Board X)

Photo : Twitter

AFG vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs New Zealand Test Match Playing X1: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचके की आज से शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला अफगानिस्तान के होम ग्राउंड भारत के ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। वैसे देखा जाए तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टेस्ट मुकाबले में पहली बार आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम की टिम साउदी के पास होगी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन पर और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई पर नजर रहेगी।

न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा (AFG vs NZ Win Prediction)

गुगल के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 49% है, जबकि अफगानिस्तान का जीत प्रतिशत सिर्फ 7% है। वहीं, इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना 44% है।

AFG vs NZ Match, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड

दिनांक: 09 सितंबर 2024

समय: 10:00 AM

मैदान: ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स्, ग्रेटर नोएडा

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: डेवोन कॉन्वे।

बल्लेबाज: केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, रहमत शाह।

ऑलराउंडर: मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई।

गेंदबाज: एजाज पटेल, टिम साउदी, मैट हेनरी।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: रचिन रवींद्र।

उप-कप्तान: केन विलियम्सन।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।

(*Disclaimer: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की यह टेस्ट प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article