AFG vs PAK T20I Tri Series Final: अफगानिस्तान को रौंदकर पाकिस्तान ने जीता त्रिकोणीय सीरीज का खिताब, एशिया कप से पहले सिर पर सजा ताज
Pakistan vs Afghanistan T20 Tri Series Final Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में 75 रन के बड़े अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मोहम्मद नवाज की फिरकी के आगे अफगानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
AFG vs PAK T20I Tri Series Final: अफगानिस्तान को रौंदकर पाकिस्तान ने जीता त्रिकोणीय सीरीज का खिताब, एशिया कप से पहले सिर पर सजा ताज
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 T20I मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 5 में पाकिस्तान और 4 में अफगानिस्तान की टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच हाल के वर्षों में मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे के रहे हैं। त्रिकोणीय श्रृंखला में भी दोनों के बीच दो मुकाबले खेले गए जिसमें से एक में पाकिस्तान और एक में अफगानिस्तान विजयी हुआ। ऐसे में खिताबी मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी और इस मुकाबले से उस बहस का निष्कर्ष निकल जाएगा कि टी20 में भारत के बाद एशिया की नंबर दो टीम कौन सी है। ऐसे में दोनों टीमें एक दूसरे को फाइनल मुकाबले में पटखनी देने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
ऐसी हैं दोनों देशों की टीमें:
पाकिस्तान की टीम (Pakistan Squad)
सईम अय्यूब, साहिबज़ादा फ़रहान, फख़र ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फैहिम अशरफ़, हसन अली, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, हुसैन तलत, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, हरिस रउफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा।
अफगानिस्तान की टीम(Afghanistan Squad)
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम ज़ादरान, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नाईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूकी, फ़रीद अहमद मलिक, शरफ़ुद्दीन अशरफ, करीम जन्नत, मोहम्मद इशाक, ए एम ग़ज़नफ़र, अब्दुल्लाह अहमदज़ई।
