क्रिकेट

AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच आज से, इस रोमांचक मुकाबले को स्टेडियम में फ्री देखने के लिए करना होगा यह काम

Afghanistan vs New Zealand Watch Test Match Free: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से एकमात्र टेस्ट मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले को स्टेडियम में फ्री देखना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आइए जानते हैं कि क्या है वह प्रोसेस।

Image

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच आज से। (फोटो- Afghanistan Cricket Board X)

Photo : Twitter

Afghanistan vs New Zealand Watch Test Match Free: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से रोमांचक मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। फैंस इस रोमांचक मुकाबले का आनंद अगले पांच दिनों तक फ्री में ले सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे। आइए हम आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर फ्री कैसे देख सकते हैं। इस मुकाबले का फ्री में आनंद लेने के लिए फैंस को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित ग्रेटर नोएडा की चार अलग-अलग जगहों पर रजिस्ट्रेंशन करा सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद फैंस को फ्री में स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा और फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

अफगानिस्तान का होम ग्राउंड है यह स्टेडियम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए अफगानिस्तान की टीम 28 अगस्त को ग्रेटर नाएडा पहुंच गई थी। इस बाद से टीम के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे थे। ग्रेटर नोएडा का यह स्टेडियम में अफगानिस्तान का होम ग्राउंड हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 5 सितंबर को भारत पहुंची थी।

600 से ज्यादा पुलिसकर्मी की तैनाती

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैच को सफल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 600 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। वहीं, मैच देखेने के लिए आने वाले फैंस के लिए वीवीआईपी, वीआईपी सहित छह सेक्टर बनाए गए हैं।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article