AFG vs NZ, Afghanistan vs New Zealand Test Match Live Streaming Online: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमें पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम की टिम साउदी के पास होगी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन पर और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई पर नजर रहेगी। यह मुकाबला भारत खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग
अफगानिस्तान का स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (Afghanistan vs New Zealand Test Match Date)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला सोमवार (09 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs New Zealand Test Match Venue)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Afghanistan vs New Zealand Test Match Time)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.00 बजे शुरू होगा। इसका टॉस सुबह 9.30 बजे होगा।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs New Zealand Test Match On Tv)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं होगा।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs New Zealand Test Match Live Streaming)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
