क्रिकेट

World Cup 2023: तीन का ड्रीम पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया, एडिडास ने जारी किया रैप VIDEO

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 20, 2023, 07:39 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफीशियल जर्सी स्पॉन्सर एडिडास ने वर्ल्ड कप से पहले तीन का ड्रीम थीम के साथ एक आधिकारिक वीडियो जारी किया है।

Image

रोहित शर्मा(साभार BCCI/Adidas)

मुंबई: विश्व कप 2023 के आगाज में तकरीबन 15 दिन का समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया के ऑफीशियल जर्सी स्पॉन्सर ने एक वीडियो जारी किया है। रैप अंदाज में टीम इंडिया के विश्व विजय के सपने को जाहिर किया गया है। वीडियो की थीम तीन का ड्रीम है अपना है। इस वीडियो को जाने-माने रैपर रफ्तार ने अपनी आवाज दी है। इसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल नजर आए हैं। इस वीडियो में फैन्स भी नजर आए हैं जो अलग-अलग अंदाज में टीम जर्सी पहनकर सपोर्ट कर रहे हैं।

6 अक्टूबर को टीम इंडिया शुरू करेगी अभियान

भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया का विश्व कप के लिए ऐलान हो चुका है। 29 सितंबर तक उसमें बदलाव किए जा सकते हैं। भारतीय टीम विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तैयारियों का आकलन करने और युवाओं को मौका देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सीनियर खिलाड़ियों को सीरीज के पहले दो वनडे मैचों में आराम दिया गया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article