क्रिकेट

डिविलियर्स ने कर दी टीम इंडिया की मुश्किल आसान, नंबर 4 के लिए इस बल्लेबाज को बताया परफेक्ट

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया की मुश्किल आसान कर दी है। उन्होंने टीम इंडिया को सलाह दी है कि नंबर 4 पर विराट कोहली परफेक्ट विकल्प हैं। हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नंबर 3 उनका फेवरेट पोजिशन है। एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है।

Image

एबी डिविलियर्स (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप से पहले टीम इंडिया को मिला सुझाव
  • एबी डिविलियर्स ने दिया सुझाव
  • नंबर 4 पर हैं ये सबसे परफेक्ट

पहले एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या नंबर 4 की बल्लेबाजी को लेकर रही है। एशिया कप स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर का नाम जरूर है, लेकिन वह कितने फिट हैं और फॉर्म में हैं, ये तो खेलने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन टीम इंडिया की इस समस्या पर साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक सॉलिड सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कौन सबसे परफेक्ट है।

नंबर 4 के लिए विराट हैं परफेक्ट

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा 'हम लोग अब भी बात कर रहे हैं कि इंडिया के लिए नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा? मैंने कुछ अफवाहें सुनी कि इस नंबर पर विराट बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं इसका सबसे बड़ा समर्थक रहूंगा। मुझे लगता है कि नंबर 4 के लिए वह सबसे परफेक्ट हैं। वह मीडिल ऑर्डर में किसी भी तरह का रोल निभा सकते हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'मुझे नहीं पता कि वह ऐसा करना चाहेंगे या नहीं। हम सब जानते हैं कि नंबर 3 उनका पसंदीदा स्पॉट है। उन्होंने अपने करियर में सभी रन इसी पोजिशन पर बनाए हैं, लेकिन यदि टीम आपसे कुछ डिमांड करती है तो आप ऐसा कर सकते हैं।

नंबर 4 पर विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने पहले भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है। इस पोजिशन पर उनके आंकडे शानदार रहे हैं। विराट ने इस नंबर पर 55.21 की औसत और 90.66 की स्ट्राइक रेट से 7 शतक लगाए हैं। हालांकि, आखिरी बार इस नंबर पर खेले हुए उन्हें 3 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में इस पोजिशन पर बल्लेबाजी की थी।

हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टॉप थ्री पोजिशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। नंबर 4 और 5 में विपक्षी टीम को देखते हुए बदलाव किया जा सकता है।' इस नंबर पर श्रेयस अय्यर सबसे बड़े दावेदार हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article