टी20 विश्व कप में आज किसका मैच है, जानिए शेड्यूल

टी20 विश्व कप 2026 में आज (5 मार्च) दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बना ली है। अब बारी है दूसरे सेमीफाइनल की। यहां जानिए आज किसका-किसका मुकाबला है, क्या है मैच का समय और मैदान।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल होगा
  • मिलेगी फाइनल के लिए दूसरी टीम

टी20 विश्व कप 2026 में आज का दिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बहुत खास होने वाला है। आज टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। बुधवार रात टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। लेकिन एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने चोकर्स के तमगे के साथ ही रह गई। दरअसल, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ हराया नहीं बल्कि बहुत बुरी तरह मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने 170 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर्स ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने सबको हैरान कर दिया। टिम साइफर्ट तो 33 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली जो टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक साबित हुआ और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली।

Aaj Kiska Match Hai, IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2026, Today Match Schedule

टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है

आज किसका मैच हैः आज टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने होगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम (India vs England), पिछले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड की टीम से ही हुआ था और वहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी, बल्कि फाइनल में साउथ अफ्रीका को शिक्सत देते हुए अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता था। उस समय वो उपलब्धि रोहित शर्मा की कप्तानी में आई थी। जबकि इस बार जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है।

End of Feed