Today IPL Match 7 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (7 मई, गुरुवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। साथ ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजूबत करने उतरेंगी। टूर्नामेंट में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। साथ ही बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला शाम को मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद 10 प्रतिशत है। वहीं, टॉप-4 में काबिज आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस 90 प्रतिशतक तक हैं।
आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ का घर में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वह इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। वहीं, आरसीबी इस सीजन अभी तक मात्र तीन मैच गंवाएं हैं। डिफेंडिंग चैंपियन पूरी तरह से हावी हो कर खेल रही है। वहीं, लखनऊ के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ अब गेंदबाजी में दिक्कतें आ गईं हैं।
आईपीएल में आज मैच की डिटेल्स-
| मैच | वेन्यू | समय |
| लखनऊ बनाम बेंगलुरु ( LSG vs RCB) | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 बजे |
