IND vs ZIM Playing 11: 3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री, 2 का कटेगा पत्ता; करो या मरो मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

India vs Zimbabwe Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में गुरुवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का आमना-सामना होगा। वहीं, शाम को करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। भारत को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, अगर उससे सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो। इस रोमांचक मुकाबले में टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव कर सकता है।

India vs Zimbabwe Playing 11: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को 'जाइंट किलर' जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 के 'करो या मरो' मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली हार के बाद भारत का नेट रनरेट खराब हो गया है, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद बनाये रखने के लिये यह मुकाबला हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके लिए पारी की शुरूआत और तीसरे नंबर की समस्या से पार पाना होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश है। वहीं, ईशान किशन शुरुआती मैच के बाद से फेल होते आ रहे हैं। सपाट पिचों पर ऑफ स्पिनरों के सामने अभिषेक अपने पसंदीदा शॉट नहीं खेल पा रहे हैं, जिससे भारत को नुकसान हो रहा है। इस टूर्नामेंट में चार मैचों में वह 15 रन ही बना सके हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 75 और औसत 3.75 रहा।

End of Feed