आखिरी ओवर में गिरे पांच विकेट, ऑस्ट्रेलिया के घरेलू लीग में हुआ कारनामा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2023, 04:51 PM IST

कोई भी टीम आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहती है, लेकिन क्या हो इस चक्कर में यदि उसके 5 विकेट गिर जाएं। ऐसा ही कुछ हुए ऑस्ट्रेलिया की एक घरेलू लीग में जहां अतिंम ओवर में 1-2 नहीं बल्कि पांच विकेट गिरे। फैंस के बीच यह मैच खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला घरेलू लीग के फाइनल मुकाबले में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रन चाहिए थे लेकिन तस्मानिया की टीम ने अनोखा कारनामा करते हुए बचे हुए पांच विकेट झटक कर मैच अपने नाम कर लिया। तस्मानिया ने शनिवार रात को खेले गये 50 ओवर के इस मैच को डकवर्थ-लुईस पद्धति से एक रन से जीता।

mcg.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

साराह कोयटे (30 रन पर चार विकेट) ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाये जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। कोयटे ने इस दौरान एक रन आउट में भी योगदान दिया। नाटकीयता से भरे आखिरी ओवर में कोयटे ने पहली गेंद पर एनी ओ'नील (20 गेंद पर 28 रन) को बोल्ड किया। इसके दो गेंद के बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेम्मा बार्स्बी (17 गेंद पर 28 रन) स्टंप आउट हो गयी।

End of Feed