शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से दी मात, महिला टीम ने मंगोलिया हराया

भारतीय पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन को 3-1 से हराया तो वहीं महिला टीम ने मंगोलिया पर इसी अंतर से जीत दर्ज की।

समरकंद (उज्बेकिस्तान): भारतीय पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन को 3-1 से हराया तो वहीं महिला टीम ने मंगोलिया पर इसी अंतर से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 42 चालों में बाजी अपने नाम कर ली।

Chess Olympiad 2026 D Gukesh

चेस ओलंपियाड डी गुकेश

भारत को शुरुआती बढ़त अर्जुन एरिगैसी ने दिलाई। दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अर्जुन ने आक्रामक अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर प्रज्ञानानंदा को डेविड एंटोन गुइजारो ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि निहाल सरीन और जैमे सैंटोस लतासा के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। महिला वर्ग में भी भारतीय टीम ने मंगोलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की है और 2-0 की बढ़त बना कामय की लेकिन आर वैशाली और अनुभवी कोनेरू हंपी का मुकाबला ड्रॉ होने से टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की।

End of Feed