Asian Games 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम नहीं पार कर पाई चीन की दीवार, कांस्य जीतकर दोहराया 40 साल पुराना कारनामा

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को चीन के खिलाफ हार के बाद एशियाई खेल 2026 में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम एशियाड में 40 साल पुराना कारनामा दोहराने में सफल रही।

नागोया: लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी अपने से बेहतर रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके जिससे भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बुधवार को यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 से हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। तब भी भारतीय टीम को फाइनल में चीन के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो क्रेडिट BAI Media X)

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दर्ज की जीत

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही भारत की ओर से एकमात्र जीत दर्ज कर सकी। भारत के सेमीफाइनल तक के सफर के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और पहले एकल मुकाबले में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी शी यू कि के खिलाफ 16-21, 18-21 से हार गए जिससे भारत 0-1 से पिछड़ गया। इसके बाद सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराया। पहले युगल मुकाबले में मिली इस जीत से भारत ने पांच मैच के इस मुकाबले में वापसी की और इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में सेमीफाइनल को 1-1 से बराबर कर दिया।

End of Feed