स्पोर्ट्स

Asian Games 2023:उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय ध्वजवाहकों के नाम का हुआ ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 21, 2023, 12:10 AM IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने हांगझोउ एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय ध्वजवाहकों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Image

हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ ने आगामी हांगझोउ एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय ध्वजवाहकों के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

655 सदस्यीय है भारतीय दल

भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को निर्णय किया कि 23 सितंबर को होने वाले उद्धाटन समारोह में हांगझोउ एशियाई खेलों में साझा ध्वजवाहक होंगे। भारतीय दल में खिलाड़ियों और अधिकारियों सहित कुल 655 सदस्य शामिल हैं। यह भारत का एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सबसे बड़ा दल है।

इसलिए मिला लवलीना और हरमनप्रीत को मौका

लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 69 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 75 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हरमनप्रीत सिंह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैगफ्लिकर हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर चार दशक लंबे सूखे को खत्म किया था। ऐसे में उनका चुनाव भी ध्वजवाहक के रूप में किया गया है। भारतीय हॉकी टीम अगर एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही तो उसे टोक्यो ओलंपिक 2024 का टिकट मिल जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!