
India vs Pakistan Hockey Live Score Online: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत रहे जीत के हीरो
India vs Pakistan Hockey Match Highlights, IND vs PAK Hockey Match Final Score:भारत ने पाकिस्तान को एशियन चैंपियनशिप 2023 के आखिरी लीग मुकाबले चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने मैच में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम को पांच पेनल्टीकॉर्नर मिले जिसमें से तीन को गोल में तब्दील किया वहीं एक फील्ड गोल मनदीप सिंह ने मैच खत्म होने से 5 मिनट पहले किया। भारत के लिए दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए जबकि एक-एक गोल जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने किया। भारत ने तीन गोल पेनल्टीकॉर्नर के जरिए और एक फील्ड गोल के रूप में किए। पाकिस्तानी टीम केवल एक पेनल्टीकॉर्नर कॉर्नर मिला जिसे वो गोल में तब्दील नहीं कर सकी।भारत के लिए पहला दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 15वें और 23वें मिनट में किए। वहीं 36वें मिनट में जुगराज सिंह ने तीसरा गोल किया। भारत के लिए चौथा गोल आकाशदीप सिंह ने फील्ड गोल के रूप में 55वें मिनट में किया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारत ने 5 मैच में से 4 में जीत हासिल की जबकि उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके खाते में 7 गोल हो गए हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जापान के साथ भिड़ंत होगी। पाकिस्तानी टीम हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।