विश्व टेबल टेनिस में इतिहास रचने से चूकीं मनिका बत्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 09:38 PM IST

World Table Tennis Championships: भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में सफर थम गया है।

विश्व टेबल टेनिस में इतिहास रचने से चूकीं मनिका बत्रा

ह्यूस्टन: भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा मिश्रित और महिला युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक जीतने में नाकाम रहीं।

एतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर मनिका और जी साथियान को मिश्रित युगल स्पर्धा के अंतिम आठ मुकाबले में जापान के तोमाकाजु हरिमोतो और हिना हयाता के खिलाफ 1-3 (5-11 2-11 11-7 9-11) से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मनिका के पास इतिहास रचने का एक और मौका था लेकिन वह एक बार फिर नाकाम रहीं जब उन्हें और अर्चना कामत को महिला युगल मुकाबले में सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। मनिका और अर्चना को एकतरफा मुकाबले में साराह डि नुटे और नी शिया लियान की लग्जमबर्ग की जोड़ी के खिलाफ 0-3 (1-11 6-11 8-11) से हार मली।

End of Article