Nations Cup: भारतीय रैकेटलोन टीम ने मचाया धमाल, ब्रिटेन को पछाड़कर नेशन्स कप पर किया कब्जा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 06:41 PM IST

India vs Britain in Nations Cup: भारतीय रैकेटलोन टीम ने ऑस्ट्रिया में नेशन्स कप में धमाल मचा दिया। भारतीय टीम ने नेशन्स कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

Nations Cup: भारतीय रैकेटलोन टीम ने मचाया धमाल, ब्रिटेन को पछाड़कर नेशन्स कप पर किया कब्जा

नई दिल्ली: भारतीय रैकेटलोन टीम ने ब्रिटेन को 137-101 से हराकर ऑस्ट्रिया के ग्राज में पहली बार आयोजित हो रहे नेशन्स कप का खिताब जीता। रैकेटलोन एक संयुक्त खेल है जिसमें प्रतियोगियों को चार रैकेट खेल टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और स्क्वाश खेलने होते हैं।

आशुतोष का जीत में अहम योगदान

भारतीय नौसेना से जुड़े हुए कप्तान आशुतोष पेडनेकर ने सप्ताहांत टीम की जीत में अहम योगदान दिया। विजेता टीम के अन्य सदस्य विक्रमादित्य चौफला, आदर्श विक्रम, सिद्धार्थ नंदल, वरिंदर सिंह और करण तनेजा थे।

चौफला ने एकल सी श्रेणी में रजत जीता

विश्व विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चौफला ने एकल सी श्रेणी में रजत जीता। बाद में उन्होंने करण तनेजा के साथ मिलकर पुरुष युगल में भी रजत पदक हासिल किया।

End of Article