अभय-वेलवन की जोड़ी ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को रौंदकर एशियाई स्क्वाश में जीता लगातार तीसरा खिताब

IND vs PAK Asian Doubles Squash: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीता है। भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान की दूसरी वरीय जोड़ी नासिर इकबाल और नूर जमां को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया।

IND vs PAK Asian Doubles Squash: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने मलेशिया के सारावाक में कमाल कर दिया। इस जोड़ी ने एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा साबित कर दिया। रविवार को खेले गए फाइनल में अभय-वेलवन ने एक गेम से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी वरीय जोड़ी नासिर इकबाल और नूर जमां को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया।

Abhay Singh

भारत ने जीता एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप (@abhaysinghk98)

पहला गेम हारने के बाद जीता मुकाबला

पहला गेम 7-11 से गंवाने के बाद भारतीय जोड़ी ने रणनीति बदली। दूसरे गेम में 11-7 से जीत दर्ज कर मैच बराबर किया, फिर तीसरे और निर्णायक गेम में पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। सिर्फ 2 अंक देकर 11-2 से गेम और मैच अपने नाम किया। दिलचस्प है कि पिछले साल भी फाइनल में इन्हीं दोनों जोड़ियों का सामना हुआ था और तब भी जीत भारत के नाम रही थी। इस जीत के साथ अभय और वेलवन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के अब तक तीन संस्करण हुए हैं और तीनों में पुरुष युगल का खिताब इसी जोड़ी ने जीता है। यानी खिताबी हैट्रिक पूरी हो गई। दोनों खिलाड़ियों की कोर्ट पर समझ और तालमेल दुनिया के लिए मिसाल बन रहा है।

End of Feed