57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का हुआ भव्य उद्घाटन, पुरी में कीर्तिमान बनाने को तैयार

57th Senior National Kho Kho Championship: भारत के प्रसिद्ध खेलों में शुमार खो-खो के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पुरी में 57वें राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। इसका शुभारंभ काफी शानदार रहा और इसमें ओपनिंग कार्यक्रम भी दमदार तरीके से आयोजित किया गया।

पुरी (ओडिशा): 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन पूरी के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो गया है। यह आयोजन ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार सभी मैच मैट पर खेले जाएंगे। इसके अलावा, 40 पुरुष और 40 महिला टीमों की भागीदारी ने इसे सबसे बड़ा राष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट बना दिया है। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह भी शानदार रहा जिसमें देशभक्ति की छाप भी देखने को मिली।

Kho Kho championship 2025

खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

देशभक्ति की धुन पर मार्चपास्ट

उद्घाटन समारोह में 'सारे जहां से अच्छा' की धुन पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर चैंपियनशिप की आधिकारिक शुरुआत की गई। इसमें खिलाड़ियों में देशभक्ति देखी गई।

End of Feed