अध्यात्म

Holi Bhai Dooj 2023 Muhurat, Puja Vidhi: कैसे मनाते हैं होली भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 9, 2023, 10:52 AM IST

Holi Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का त्यौहार साल में दो बार मनाया जाता है। एक होली के बाद दूसरा दीवाली के बाद। इस साल होली भाई दूज का त्योहार 9 मार्च को मनाया जाएगा।

Image

होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त

Holi Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह साल में दो बार मनाया जाता है। मगर, चैत्र माह के कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि वाले भाई दूज को होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीय के नाम से जाना जाता है। ये त्योहार होली के अगले दिन ही सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं। साथ ही भाइयों की स्वस्थ, समृद्ध और सुखी जीवन के लिए कामना करती हैं। कहते हैं ये त्योहार भाई-बहनों के बीच के स्नेह को बढ़ाता है। तो चलिए जानते हैं इस साल के होली भाई दूज की तिथि, तारीख व मुहूर्त।

रंगवाली होली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को सेलिब्रेट किया है। वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल होली भाई दूज 9 मार्च 2023, गुरुवार को मनाई जाएगी।

होली भाईदूज मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2023 Muhurat)

होली भाई दूज9 मार्च 2023, गुरुवार
द्वितीया तिथि प्रारम्भ08 मार्च 2023 की शाम 07:42 बजे
द्वितीया तिथि समापन09 मार्च 2023 रात 08:54 बजे
भाई को तिलक करने का मुहूर्तदोपहर 12:31 बजे से 02.00 बजे तक

होली भाई दूज का महत्व (Holi Bhai Dooj 2023 Significance)

होली भाई दूज भाई- बहनों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि जो बहनें इस दिन अपने भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं उनके भाइयों को लंबी आयु और खुशहाल जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही भाइयों का भविष्य उज्ज्वल होता है और उनके जीवन के सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं।

होली भाई दूज विधि (Holi Bhai Dooj Vidhi)

इस दिन सर्वप्रथम सूर्योदय से पहले उठकर चंद्रमा के दर्शन करें। इसके बाद स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। संभव हो तो पानी में यमुना का जल डालकर स्नान करें। वहीं बहन भाई दूज की थाली तैयार कर लें, उसमें अक्षत, सूखा नारियल और मिठाई रखें। इसके बाद उत्तर पूर्व दिशा में भाई को बिठाएं, फिर घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें और शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाएं। अब नारियल का गोला देकर भाई का मुंह मीठा करें। भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर मुंह मीठा करवाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article