Weekly Rashifal 9 June To 15 June 2024 (साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2024): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। 10 जून को कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे। सवा दो दिन रहने के बाद फिर वो सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु,सूर्य,शुक्र,बुध वृष में,मङ्गल मेष,शनि कुंभ तथा राहु मीन में हैं। इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल।
मेष
व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। 11 व 12 जून को जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। 13 व 14 जून को धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन हनुमानचालीसा का पाठ करें।
वृष
आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 9 व 10 जून को व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद रंग शुभ है। शुक्र व सूर्य की इस राशि में उपस्थिति भी शुभ प्रभाव देगी।
मिथुन
9 जून से 11 जून तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। राहु व बुध एक साथ इसी राशि में हैं। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 10 व 11 जून चन्द्रमा का कुम्भ गोचर आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्रों का दान करते रहें।
कर्क
यह सप्ताह छात्रों के लिए जॉब की प्राप्ति का समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। 10 से 12 जून के मध्य सिंह राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे
सिंह
09 से 12 जून तक व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। 10 जून के बाद स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ दान करें।
कन्या
10 व 11 जून को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 10 जून के बाद कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी मकर व कुम्भ राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान करें।
तुला
यह सप्ताह पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करेंगे। आर्थिक विकास होगा। 11 जून के बाद आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। 12 व 13 जून को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक
09 से 11 जून तक कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। 11 व 12 जून को जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। 11 जून तक व्यवसाय में संघर्ष है। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगल आपका आत्मबल बढ़ाएगा। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।
धनु
कोई रुका सरकारी कार्य 10 व 11 जून तक पूर्णता की तरफ जाएगा। 09 व 11 जून को धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। बीपी के मरीज खान पान में सावधानी बरतें तो बेहतर है।
मकर
इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जॉब में संघर्ष दिखा रहा है। 09जून को स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। 10 जून के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।
कुम्भ
इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। जॉब में 10 जून से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ दें । धन की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
मीन
व्यवसाय में सफल रहेंगे। 10 जून से जॉब में प्रगति है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। 11 जून के बाद छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा।
