Weekly Rashifal 8 To 14 July 2024: नया सप्ताह शुरू होने से एक दिन पहले यानि 7 जुलाई को शुक्र ने अपनी राशि बदल ली है। शुक्र इस समय चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। तो वहीं शनि भी इसय समय वक्री चल रहे हैं। ये भी इस पूरे सप्ताह सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष अनुसार 4 राशि के लोगों को इस हफ्ते विशेष सावधानी बरतनी होगी। करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए है खतरनाक, करियर में आ सकती है कोई बड़ी दिक्कत
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस हफ्ते अपने करियर में विशेष सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में खतरा महसूस होगा। बॉस के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी भी काम में जरा सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह परेशानी भरा साबित होगा। नौकरी और बिजनेस में सर्तक रहने की जरूरत है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह अनलकी साबित होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा नहीं दिख रहा है। करियर में अचानक से दिक्कत आ सकती है। नौकरी को लेकर सतर्क रहें। जाने अनजाने में की गई भूल का भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
