Weekly Horoscope, 15-21 January 2024 (साप्ताहिक राशिफल): पंचांग अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) से हो रही है। इसी के साथ गुरु गोबिंद सिंह जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti 2024) और पोंगल (Pongal 2024) त्योहार भी इसी हफ्ते मनाया जाएगा। ज्योतिष की मानें तो ये सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। मेष राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों को इस हफ्ते करियर में सफलता मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। लेकिन शनिवार स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ कमजोर रह सकता है। वहीं वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते धन की प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से दशम रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद जॉब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु व मंगल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। शनि, सूर्य-शुक्र भाग्यवृद्धि करेगा। गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। कम्बल का दान करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
शनि कुम्भ व सूर्य मकर में गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न व ऊनी वस्त्र का दान करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ हैं। अष्टम शनि तथा मकर के सूर्य शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। शनिवार को शनि के द्रव्य तिल का दान करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी सूर्य खष्ठम में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। कुम्भ के शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन गाय को केला व गुड़ खिलाते रहें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
सूर्य इसी राशि से पंचम रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा, सूर्य व शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सूर्य तृतीय रहेंगे। बुध बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार तक व्यवसाय में लाभ संभावित है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
मंगल व गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा। बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
सूर्य इसी राशि में व गुरु चतुर्थ स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। कुम्भ का शनि अनुकूल हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
गुरु तृतीय व सूर्य द्वादश रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। कम्बल दान करते रहें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। सूर्य एकादश रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।
