Monday Special Aarti: जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए सोमवार को जरूर सुने भोलेनाथ की आरती

सोमवार का दिन भोलेनाथ के भक्तों का विशेष दिन होता हैं। इस दिन उनके भक्त मंदिर में जाकर बेलपत्र, दूध भगवान को समर्पित कर व्रत करते हैं ।

Bholenath's Aarti on Monday
Bholenath's Aarti on Monday  |  तस्वीर साभार: BCCL

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बहुत ही खास दिन माना जाता है। सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। हिंदू धर्म के अनुसार भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करें, तो भगवान अपने भक्त पर प्रसन्न होकर उसके उनके जीवन की सभी कष्टों को हर लेते हैं और उनके मन की  जितनी भी इच्छा है उनको पूर्ण करते हैं।

अगर कोई व्यक्ति व्यवसायिक तौर से परेशान हो, तो अगर वह भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करें, तो उसके जितनी भी विघ्न-बाधाएं हैं, वह सभी दूर हो जाती हैं। सोमवार के दिन सुबह-सुबह उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना बेलपत्र और दूध से करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर हमेशा असीम कृपा बनाएं रखें रहते हैं। अगर आप सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं, तो उनकी आरती जरूर सुने, ऐसा करने से आपके ऊपर भोलेनाथ की हमेशा असीम कृपा बनी रहेगी। यहां आप सुन सकते है, अलका याग्निक की मधुर आवाज में भोलेनाथ की आरती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर