अध्यात्म

घर के पास कौन से पेड़ नहीं लगाने चाहिए, किन पेड़ों को घर के पास लगाने से नुकसान होता है

Kaun Se Ped Ghar Ke Paas Nahi Lagane Chahiye : वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर के पास नहीं लगाना चाहिए। ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं, आइए जानते हं कौन से पौधे लगाना अशुभ होता है।

Image

घर के पास कौन से पेड़ नहीं लगाएं

Kaun Se Ped Ghar Ke Paas Nahi Lagane Chahiye : वास्तु शास्त्र में घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि पेड़ केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित करते हैं। कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें घर के पास लगाना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ पेड़ वास्तु के अनुसार अशुभ माने गए हैं।

धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ कई वास्तु नियम व्यावहारिक कारणों पर भी आधारित हैं। बड़े पेड़ों की जड़ें मकान की नींव को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अत्यधिक छाया घर में नमी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन पेड़ों को घर के पास नहीं लगाना चाहिए।

न लगाएं पीपल

पीपल का पेड़ धार्मिक रूप से बेहद पवित्र माना जाता है। इसमें देवी-देवताओं का वास बताया गया है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के अंदर या बहुत पास लगाना उचित नहीं माना गया है। पीपल की जड़ें बहुत तेजी से फैलती हैं और समय के साथ घर की दीवारों और नींव को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा यह पेड़ बहुत घना होता है, जिससे घर में धूप कम पहुंचती है और नकारात्मकता महसूस हो सकती है। वास्तु में पीपल को मंदिर या खुले स्थान पर लगाना अधिक शुभ माना गया है।

घर के पास नहीं लगाना चाहिए बरगद का पेड़

बरगद का पेड़ भी बहुत विशाल और भारी माना जाता है। इसकी शाखाएं और जड़ें दूर तक फैलती हैं। वास्तु मान्यता है कि घर के पास बरगद का पेड़ होने से जीवन में रुकावट और मानसिक भारीपन बढ़ सकता है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसकी जड़ें मकान की संरचना को कमजोर कर सकती हैं। इसलिए बरगद का पेड़ घर के बजाय खुले स्थान या मंदिर के पास लगाना बेहतर माना जाता है।

इमली को घर के आसपास से रखें दूर

वास्तु शास्त्र में इमली के पेड़ को अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इसकी प्रकृति नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। लोक मान्यता के अनुसार इमली का पेड़ घर में तनाव, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ा सकता है। यही कारण है कि पुराने समय में लोग इसे घर से दूर लगाते थे।

कांटेदार पौधे माने जाते हैं अशुभ

कैक्टस, बेर और अन्य कांटेदार पौधों को वास्तु में शुभ नहीं माना गया। मान्यता है कि ऐसे पौधे घर में तनाव और रिश्तों में कटुता बढ़ा सकते हैं। विशेषकर मुख्य दरवाजे के पास कांटेदार पौधे लगाने से बचने चाहिए। हालांकि गुलाब का पौधा इसका अपवाद माना जाता है क्योंकि उसे प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।

न लगाएं खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ देखने में सुंदर लगता है, लेकिन वास्तु में इसे आर्थिक संघर्ष का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर के पास खजूर का पेड़ होने से मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है लेकिन सफलता देर से मिलती है। इस कारण इसे घर के मुख्य भाग के पास लगाने से बचना चाहिए।

आक और मदार के पौधे

आक और मदार जैसे पौधों से सफेद दूध निकलता है। धार्मिक कार्यों में इनका उपयोग जरूर होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें घर के मुख्य प्रवेश के पास लगाना शुभ नहीं माना गया है। कुछ मान्यताओं में इन्हें नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है।

सूखे पेड़-पौधे माने जाते हैं अशुभ

वास्तु शास्त्र में सूखे या मृत पौधों को बेहद अशुभ माना गया है। ऐसे पौधे घर में नकारात्मकता और उदासी बढ़ाने वाले माने जाते हैं। अगर घर में कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत हटाकर नया पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

क्या है वैज्ञानिक कारण (What Is A scientific Reason)

वास्तु के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत बड़े पेड़ घर के बेहद करीब नहीं लगाने चाहिए। इनकी जड़ें नींव कमजोर कर सकती हैं। घर में धूप कम पहुंचती है। नमी और सीलन बढ़ सकती है। कीड़े-मकौड़े बढ़ने का खतरा रहता है। मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। इसी वजह से बड़े पेड़ों को हमेशा उचित दूरी पर लगाने की सलाह दी जाती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी वाास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article